Featured

बेगूसराय : गंगा नहाने आए युवक से लूटपाट के बाद मार दी गोली,

गंगा नहाने आए युवक से लूटपाट के बाद मार दी गोली, बिहार में बड़ी वारदात गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान दरभंगा जिला के मनिगाछी थाना क्षेत्र के सकरी दहौड़ा गांव निवासी उत्तम दास के 30 वर्षीय पुत्र गंगा दास के रूप में की गई है। गंगा नहाने आए युवक से लूटपाट के बाद मार दी गोली, बिहार में बड़ी वारदात

 

बिहार के बेगूसराय में गंगा नहाने गए युवक को गोली मार दी गई है। मोक्षदायिनी सिमरिया गंगातट पर मंगलवार की अहले सुबह गंगा स्नान के लिए अपने परिजनों के साथ आए युवक के साथ लूटपाट के दौरान बेखौफ बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान दरभंगा जिला के मनिगाछी थाना क्षेत्र के सकरी दहौड़ा गांव निवासी उत्तम दास के 30 वर्षीय पुत्र गंगा दास के रूप में की गई है। राजकीय कल्पवास मेला के दौरान गंगा दास अपने पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ सिमरिया गंगा स्नान करने के लिए दरभंगा से धुरियान एक्सप्रेस ट्रेन से आए थे। राजेन्द्र पुल स्टेशन पर उतरने के बाद वह सिमरिया धाम में तीन मुहानी के पास शौच जाने के लिए निकले। इस दौरान बदमाशों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की छाती में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पुलिस बल के सहयोग से घायल युवक को ईलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *