Featured

खगड़िया : खगड़िया में 8 दिन बाद मिला लापता छात्र का शव; आधा शरीर जंगली जानवर खा गए, हत्या की आशंका

खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके में 8 दिनों से लापता छात्र का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर का आधा हिस्सा जंगली जानवर खा गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खगड़िया जिले के पसराहा थाना के पसराहा गांव में रविवार को एक लापता छात्र का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया। शव का आधा नीचे का हिस्सा जींस में ढंका था। जबकि आधा हिस्से को 20 फीट दूर झाड़ी में जंगली जानवरों ने खा लिया। लोगों ने दुर्गंध आने पर देखा तो वहां शव पड़ा था। जिसकी सूचना पसराहा पुलिस को दी गई। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखने वालों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। जींस पैंट देखकर शव की पहचान पसराहा गांव निवासी जवाहर सिंह के 15 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

पिछले आठ दिनों से लापता किशोर के बारे मे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि गत 6 अक्टूबर की शाम खाना खाने के बाद छोटू अपने किसी साथी के साथ गांव के ही काली स्थान पर रामायण देखने गया था। तब से वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने शनिवार को पसराहा थाना में छोटू की गुमशुदगी का आवेदन दिया। रविवार को स्थानीय एक वार्ड सदस्य की बांस बाड़ी में छोटू का शव बरामद हुआ।

दशहरा मेला घूमने आए पुलिस जवान समेत दो को मारी गोली,बाइक लगाने को लेकर हुआ विवाद

चर्चा है कि सुजीत उर्फ छोटू गलत संगति में था। 6 अक्टूबर को गांव से एक लड़की भी लापता हुई थी। परिजनों ने सोचा शायद प्रेम प्रसंग का मामला है। परिजन अपने नाते रिश्तेदारी में खोज कर रहे थे। उम्मीद थी कि घर- परिवार से जरूर संपर्क करेगा। लेकिन रविवार को शव बरामद होने से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। घटना के बाद एसएफएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैपल जांच के लिए जमे किए हैं। इधर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *