Featured

सहरसा : चाकू दिखाकर युवक से छीने पैसे, चेन और मोबाइल:सहरसा में सदर थाना से 100 मीटर की दूरी पर घटना, अंबाला से घर जा रहा था।

सहरसा में रविवार को अहले सुबह 22 वर्षीय युवक के साथ बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने युवक से 3000 कैश, एक मोबाइल,एक चांदी की चेन छीनी और फरार हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास की है। घटनास्थल सदर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। वहीं पीड़ित युवक सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि पीड़ित युवक का नाम सचिन कुमार है जो सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के रेशना पामा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पीड़ित युवक सचिन कुमार ने घटना को लेकर बताया कि वह अंबाला से आ रहा था। गांव जाने के लिए बस पकड़ने बस स्टैंड पैदल जा रहा था, उसी दौरान अज्ञात बदमाशों घेर लिया और चाकू गर्दन पर सटा दिया। जेब में रखे 3000 नगद रुपया,1 चांदी का चेन, 1 मोबाइल ले लिया और मेरे साथ मारपीट भी की। उसके बाद फरार हो गया।

वहीं स्थानीय लोगो ने कहा कि जब थाना से चंद कदमों की दूरी पर यह घटना घटित हुई तो अन्य जगहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।अभी आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *