Featured

बेगूसराय : बेगूसराय में बाढ़ के पानी में नहाने गए 2 किशोर की गई जान..

बता दे की मृतक दोनों बच्चे की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट नगर परिषद वार्ड-21 शिव स्थान निवासी भोला सिंह के 14 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार व वार्ड-22 निवासी विजय जायसवाल के 15 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार की रात कई बार सूचना देने के बाद भी जब एसडीआरएफ की टीम सिमरिया से नहीं पहुंची तो अनिल कुमार सहित अन्य गोताखोरों ने लाइट जलाकर खोजबीन शुरू की, लेकिन रात के कारण कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

वही, आज गुरुवार को जब स्थानीय लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे तो घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे झाड़ी में फंसा दोनों किशोर का शव देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों शवों को निकाला गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव से महज 2Km दूर सिमरिया में एसडीआरएफ का कैंप है, लेकिन कई बार सूचना देने के बाद भी टीम नहीं आई। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर कल दोपहर साइकिल लेकर घर से निकले थे, उसके बाद देर शाम तक वापस नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *