Featured

बिहार : सासाराम में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, 

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम राम के नगर थाना क्षेत्र के कुराईच में आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को अपराधी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं अपराधियों ने बुजुर्ग के जेब से चार हजार रुपया भी छीना लिया. बताया जा रहा है कि इस घटना को बाइक सवार अपराधियों ने दिया अंजाम है.

रोहतास. बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार सासाराम राम के नगर थाना क्षेत्र के कुराईच में आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को अपराधी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं अपराधियों ने बुजुर्ग के जेब से चार हजार रुपया भी छीना लिया. बताया जा रहा है कि इस घटना को बाइक सवार अपराधियों ने दिया अंजाम है. जानकारी के अनुसार मृतक लालदेव पासवान गौरक्षणी मोहल्ले के निवासी थे. वहीं सुबह- सुबह गोलीबारी और मर्डर की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *