मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के शिवगंगा बालिका +2 विद्यालय, मधुबनी की शिक्षिका डॉ० मीनाक्षी कुमारी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार। पुरस्कार मीनाक्षी कुमारी को 5 सितंबर 2024 को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा मिलेगा। मंगलवार को घोषणा के पश्चात उनके शिक्षक कॉलोनी संतुनगर स्थित आवास पर आम लोगों और शिक्षा से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दिया।