खगड़िया : खगड़िया के युवा नेता सोनू अग्रवाल बनें भारतीय युवा कांग्रेस बिहार के मिडिया इंचार्ज
वहीं अग्रवाल कांग्रेस पार्टी में विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं ।और राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने बिहार में संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए जिस उम्मीद से उनपर पर भरोसा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है। वहीं अग्रवाल ने कहा मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतरने का प्रयत्न करूंगा और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं मजबूती से सगंठन को मजबूत और सशक्त बनाने का काम करूंगा। वहीं सोनू अग्रवाल ने कहा बिहार में अब होगी युवाओं की बात और आदरणीय राहुल गांधी जी के सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया और साथ ही कहा कांग्रेस का हाथ युवाओं के साथ प्रत्येक जिले में मिडिया इंचार्ज का बहुत जल्द ही गठन किया जाएगा जिससें कांग्रेस की विचारधारा को मिडिया के माध्यम से जन- जन तक पहुंचाया जा सकें। वहीं अग्रवाल ने विश्वास दिलाया हैं।
पार्टी द्वारा दिया गया दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।इस अवसर पर बधाई देने वालों ने कहा सोनू अग्रवाल के मनोनयन पर युवा कांग्रेस प्रदेश व जिलें में सशक्त व संगठित होगा बधाई देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ऊर्फ गुड्डू पासवान, सदर विधायक छत्रपति यादव जी, प्रो आंनद कुमार, बुद्धदेव प्रसाद यादव, खतीबुर रहमान, शहीद कुमार, सूर्य नारायण वर्मा, पूर्व प्रत्याशी प्रीती वर्मा, अर्जुन स्वर्णकार, अरूण कुमार, अविनाश पासवान,अखिलेश विद्यार्थी, कैलाश शर्मा, चंदन यादव, राजीव ऊर्फ गुड्डू अवनी कुमार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन यादव,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, कुन्दन प्रसाद, रूपेश बंशी पटेल, पप्पू मिश्रा जी समेत सैकड़ों कांग्रेसजनों ने बधाई दी।
