Wednesday, September 9, 2026
Latest:
Featured

सहरसा : 50वीं गोल्डेन जुबली बिहार स्टेट Women’s Kabaddi Championship 21 अगस्त से सहरसा में

बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन और सहरसा जिला कबड्डी संघ के बैनर तले आगामी 21 से 23 अगस्त तक नटखट खेल महोत्सव की मेजबानी में नगर पंचायत बनगांव सहरसा में 50वीं गोल्डेन जुबली बिहार स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सभी जिला इकाई की टीमें हिस्सा लेंगी। इस संबंध में सभी जिला संघों को निर्देश जारी कर दिया है। सभी जिला संघ अपने-अपने जिला में सेलेक्शन ट्रायल आयोजित कर टीमों का गठन कर इस प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। भाग लेने वाले सभी टीमों को 20 अगस्त को संध्या 5:00 बजे तक आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का‌ वजन 75 किलो से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक बिहार राज्य कबड्डी संघ के रेफरी बोर्ड के संयोजक अरुण कुमार होंगे। खिलाड़ियों को सहरसा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आयोजन स्थल तक लाने और पहुंचाने की परिवहन की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की गई है। कोई भी खिलाड़ी अपने ही जिला की ओर से खेलेंगे। टीमों को अपने खिलाड़ियों के आधार कार्ड के ऑरिजिनल और फोटो कॉपी आयोजन के दौरान देना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *