मधुबनी : शहर की सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर हो रहे परेशान
बारिश से शहर की सड़कें खराब हो गई है. की सुबह हुई बारिश से शहर में मुख्य सड़क से लेकर गली मोहल्लों तक की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. कही कीचड़ तो कही सड़कों पर जलजमाव लगा है. शहर के चकदह, रांटी, मंगरौनी, आदर्श नगर, बिजली कालोनी, बी एन झा कालोनी, मैक्सी स्टैंड रोड, सूरी स्कूल रोड, महिला कालेज रोड,संस्कृत हाई स्कूल रोड, राम जानकी कालोनी आदि सड़कों पर जल जमाव लगा है. इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. शहर के विजय कुमार, प्रमोद प्रसाद, डॉ शुभेंद्र नाथ ठाकुर, डॉ सी एम झा ने बताया की शहर में भी मुख्य सड़क और गली मोहल्लों की सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल है. नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में विफल साबित हो रही है. कही नाला का पानी सड़क पर है तो कही बारिश का पानी सड़क पर लगी है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. हल्की बारिश होने पर दूध और सब्जी के लिए बाहर निकलने में भी परेशानी होती है.
