Featured

दरभंगा वासी जल्द ही ले सकेंगे मेट्रो का आनंद, कैबिनेट की मिली मंजूरी।

बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानातंरण एवं अन्य सेवा संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव पर भी सीएम नीतीश कुमार ने अपना मुहर लगा दिया ।

सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। शुक्रवार को मुख्य सचिवालय के मंत्रपरिषद् कक्ष में आयोजित इस बैठक में कुल 22 प्रस्ताव स्वीकृत कर लिए गए। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव मेट्रो परियोजना से संबंधित है। पटना के बाद अब बिहार के गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर शहर में भी मेट्रो रेल का परिचालन होगा। सीएम नीतीश कुमार के मेट्रो परिचालन के प्रस्ताव पर सैंद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों के सृजन की स्वीकृति

वहीं बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्ति प्रोन्नति स्थानातंरण एवं अन्य सेवा संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव पर भी सीएम नीतीश कुमार ने अपना मुहर लगा दिया। इतना ही नहीं बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2024 के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई है। वहीं नौकरी की बात करें तो बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों के सृजन की स्वीकृति सीएम नीतीश कुमार ने दी दी। साथ ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिकोष आयोग के लिए अनुबंधन के आधार पर निबंधक के कुल 20 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *