Featured

मधुबनी : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट:मधुबनी के कालिकापुर में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में इलाज जारी

मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र स्थित कालिकापुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इसमें विनोद यादव और उमेश यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में दोनों का सिर फट गया है।

इन्हें गंभीर स्थिति में परिजनों और गांव के लोगों के सहयोग से उठा कर इलाज के लिए पीएचसी कलुआही लाया गया। यहां दोनों का इलाज जारी है। जख्मी विनोद यादव और उमेश यादव ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन में बांस काट रहा था।

मारने की नीयत से हमला करने का आरोप

उसी समय गांव के ही विपिन यादव, प्रवीण यादव, पुनीता देवी सहित कई लोगों ने रॉड, फरसा और पिस्तौल से लैश होकर आए और जान से मारने की नीयत से मारपीट करने लगे और दोनों आदमी का सिर फाड़ दिया।

मौके पर परिजन के साथ ही आसपास के लोग आ गए और जान बचाई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सपन कुमार ने बताया है कि जख्मी का इलाज कलुआही पीएचसी में चल रहा है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *