Featuredदरभंगा

जिले के इनामी बदमाश सहित हथियार के साथ आधा दर्जन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के केवटी थाना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थानाध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार की रात करीब तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मेधा गांव के पास कार पर सवार जिला के ईनामी सहित आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते हीं केवटी थाना पर सदर एसडीपीओ अमित कुमार पहुंचकर गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल बरामद किया है। वहीं दो कारें भी जब्त की गई है।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश में जिला के बीस टॉप अपराधियों की सूची में शामिल एक 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश सदर थाना क्षेत्र का काकरघाटी निवासी अभिषेक कुमार भी हैं।

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों में सदर थाना के बसैला निवासी आसू कुमार, संजय कुमार, अमरजीत कुमार यादव, भवानीपुर गांव के रामनाथ यादव और गौसाघाट के सोनू कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पूर्व में लूट एवं शराब कांड मामले में आरोपी हैं। पुलिस की पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *