Wednesday, September 9, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

जिले में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बंद किए गए आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय।

दरभंगा: दरभंगा में गिरते हुए पारा और बढ़ती हुई कनकनी को देखते हुए जिले के आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश पर जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार 13 जनवरी से 16 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन का कार्य बंद रहेगा। इस अवधि में विद्यालय खुले रहेंगे तथा विद्यालय के अन्य कार्यालय सम्बंधित कार्य संचालित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *