Featuredदरभंगाप्रादेशिक

तालाब के गहरे पानी में डूबने से दो बहनों की हुई मौत, शोक में डूबा परिवार।

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के कठरा गांव स्थित चौरी पोखर में डूबने से दो बहनों की मौत गुरुवार को हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कठरा गांव निवासी राजा महतो की पुत्री राधा कुमारी (5) अपनी फुफेरी बहन बहेड़ी थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी शिव महतो की पुत्री प्रीति कुमारी (8) के साथ नहाने के लिए गांव के ही चौरी पोखर में गयी थी। वहां गहरे पानी में चले जाने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव के लोगों ने दोनों को पोखरे से निकालकर इसकी सूचना मनीगाछी थाने को दी। सूचना पाकर वहां पुलिस पहुंची व छानबीन शुरू की। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतकाओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए हैं। इस घटना से गांव में भी शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *