Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दो बच्चों की मां प्रेमी संग आठ महीने पहले हुई थी फरार, पुलिस ने किया बरामद।

बिहार के सीवान में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां प्यार में पागल एक चचेरा भांजा अपने मामी को लेकर फरार हो गया था. भांजा सलमान की मामी दो बच्चों की मां हैं,जो की करीब 8 महीने पहले अपने भांजे के साथ फरार हो गई थी.

वहीं पुलिस ने मामी भांजे और दोनों मासूम बच्चों को मुंबई से बरामद कर लिया है. पुलिस दोनों को सीवान के मुफ्फसिल थाना में लाकर पूछताछ कर रही है. वहीं पीड़ित पति अपने दोनों बच्चों को अपने पास रखने की गुहार लगा रहा है.

पूरा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखराव गांव का है. बताया जा रहा है कि यूपी के महाराजगंज का रहने वाला भांजा सलमान को सीवान के लखराव गांव की रहने वाली मामी से प्यार हो गया. प्यार इस कदर बढ़ा की दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली और घर से दूर जिंदगी बिताने की योजना बना ली. जिसके बाद महिला ससुराल के लोगों को नया किला स्थित अपने मायके जाने की बात कह कर घर से निकली, लेकिन अपने दोनों बच्चें और प्रेमी भांजा के साथ मुंबई फरार हो गई.

दोनों के फरार होने के बाद पीड़ित पति रेयाज अहमद ने मुफ्फसिल थाना में पत्नी और बच्चों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. करीब 8 महीने बीत जाने के बाद पुलिस ने दोनों को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है. जिसको लेकर पीड़ित पति अपने दोनों मासूम बच्चों को अपने साथ रख कर पालन-पोषण करने की प्रशासन से गुहार लगा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *