Featured

एनएच -27 पर छह फूट ओभरब्रीज का शीघ्र होगा शिलान्यास, बाजार समिति चौक के पास बनेगा फ्लाई ओभर एवं अंडरपास – डा गोपाल जी ठाकुर


राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ दरभंगा सांसद ने की बैठक, आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे को समय से पूरा करने का दिया सख्त निर्देश/
दरभंगा में रामनगर के पास आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे पर होगा ट्रामा सेंटर का निर्माण, यात्री दुर्घटनाओं में ईलाज के लिए साबित होगा वरदान – डा गोपाल जी ठाकुर/


दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के शीर्ष अधिकारयों तथा अभियंताओं के साथ जिले में एनएच तथा एनएचआई से जुड़े नई परियोजनाओं की पहल तथा विकास, निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति एवं यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने , सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने, एनएच फोरलेन से एयरपोर्ट तक फोरलेन कनेक्टिविटी एवं ट्रांपटेड इंटरचेंज फ्लाई ओभर के निर्माण, सुपौल दरभंगा तक प्रस्तावित हाइवे, पशुपतिनाथन बैद्यनाथ धाम भाया कुशेश्वरस्थान हाई स्पीड कैरीडोर के निर्माण सहित दो दर्जन से अधिक मुद्दों को लेकर आज शनिवार को दरभंगा परिसदन में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ने के उद्देश्य से दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में क्षेत्र में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं संबंधित सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही संभावित बाधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने, आवागमन को सुगम करने तथा आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
बैठक में सांसद डा ठाकुर बताया कि एनएच -27 पर दरभंगा जिले की सीमा पर स्वीकृत छह फूट ओभरब्रीज का शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा जिसमें बाजार समिति के पास के चौराहा पर फ्लाईओवर एवं अंडरपास का निर्माण किया जाएगा जबकि महिंद्रा एजेंसी, रानीपुर, बसैला तथा पुरानी मनिगाछी के पास फूट ओभरब्रीज का निर्माण होगा।

सांसद डॉ ठाकुर ने अधिकारियों से 527ई रामनगर रोसरा पथ में निमैठी से एसएच 88 तक 12 किलोमीटर में 350 करोड़ की लागत से लिंक रोड,225 करोड़ की लागत से मुसरीघरारी दरभंगा,766 करोड़ से एयरपोर्ट से फोरलेन तक ट्रम्पटेड इंटरचेंज फ्लाईओभर, एम्स के पश्चिम दिशा में 1 हजार करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर में रिंग रोड, 25 करोड़ की लागत से लोहिया चौक से पांडसराय की एलाइमेंट को पूरा करने , निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने जैसे विषयों पर निर्देशित किए।
सांसद डॉ ठाकुर ने अधिकारियों के साथ पशुपतिनाथ से कुशेश्वरस्थान होकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक हाई स्पीड कैरीडोर के निर्माण, पटना पूर्णिया, गोरखपुर सिल्लीगुड़ी, रक्सौल हल्दिया जैसे नई तथा प्रस्तावित परियोजनाओं की मंजूरी की पहल तेज करने का निर्देश दिया।
सांसद डॉ ठाकुर ने अधिकारियों से आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे को समय से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
सांसद डॉ ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दरभंगा मिथिला क्षेत्र का एक प्रमुख केंद्र है इसलिए यहां सड़क संपर्क का सुदृढ़ होना आर्थिक गतिविधियों, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के बिहार के आरओ आर वेंकटेश्वर, मोर्था के आरओ शशिभूषण, सहित सभी शीर्ष अभियंता तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *