Sunday, October 4, 2026
Latest:
Featured

डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय साक्षात्कार समिति की हुई बैठक


समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी, दरभंगा के विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय साक्षात्कार समिति की एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सह विद्यालय के सलाहकार समिति के सदस्य श्रीमती रेणु देवी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, श्री विद्यानंद ठाकुर (जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा), श्री रवीन्द्र कुमार रवि (कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण, दरभंगा), श्री ऋषि रमण (प्राचार्य, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, दरभंगा), श्री गणेश साहु (अभिभावक प्रतिनिधि (पुरुष)), श्रीमती मंजू कुमारी (अभिभावक प्रतिनिधि (महिला)), डॉ.हेमनाथ झा (वरीय शिक्षक, पीएम श्री जे.एन.वी. पचाढ़ी, दरभंगा), डॉ. चन्द्र सेन (प्रभारी प्राचार्य, पीएम श्री जे.एन.वी. पचाढ़ी, दरभंगा – सदस्य सह सचिव) उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. चन्द्रसेन द्वारा स्वागत भाषण से हुई। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय की वर्तमान स्थिति, विद्यालय की उपलब्धि, स्टेडियम, खेल-मैदान एवं मुख्य सड़क से विद्यालय के मुख्य द्वार तक की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा।
शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति, बिजली सप्लाई को दरभंगा के शहरी फीडर से जोड़ने, नल जल योजना से विद्यालय को जोड़ने, सोलर लाइट एवं हाई मास्ट लाइट विद्यालय में उपलब्ध कराने के संबंध में कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
प्रतिदिन विद्यालय में एक घंटे के लिए किसी एम.बी.बी.एस. डॉक्टर के की प्रतिनियुक्ति हेतु आने के संबंध में सी.एम.ओ. को पत्र लिखने की अपनी स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया तथा बच्चों की काउंसलिंग करने की बात कही। अनुशासनहीनता में पाए गए छात्रों को निष्कासित करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. हेमनाथ झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *