पुर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन प्रतियोगिता

विभिन्न कालेजों के पदाधिकारियों ने लिया भाग l
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र बारीक जी के अध्यक्षता में पुर्व गणतंत्र दिवस परेड 2026 में चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रो. वारिक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवक अनुशासन के साथ अपने चरित्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित कई तथ्यों को प्रस्तुत किया।

वहीं, इस कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारी समेत छात्रों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा का मुख्य लक्ष्य है ‘

समाज का विकास करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करना’। इसलिये इसका ध्येय वाक्य भी है’ नॉट मी बट यू ‘। मंच संचालन सहायक प्रध्यापिका डॉ साधना शर्मा ने किया एवं पूरे कार्यक्रम में उनकी महती भूमिका रही।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार निराला ने छात्रों को लक्ष्य के प्रति सजग किया । कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र , डॉ सूर्यमोहन कुमार , डॉ राम प्रीत दास शामिल हुए । मास्टर ट्रेनर के रूप में दरभंगा एनसीसी बटालियन-8 से सूबेदार जगत सिंह ने सभी छात्रों को ट्रेनिंग दी तथा उनका चयन भी किया।

विभिन्न महाविद्यालयों, स्नातकोत्तर ईकाई तथा शिक्षा शास्त्र से लगभग 50 स्वयंसेवकों ने चयन प्रतियोगिता में भाग लिया।
