Featured

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन-जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन

तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है-लौकिक पारख

हर घर तिरंगा अभियान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति को दर्शाता है-डॉ.मुरारी मोहन झा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लियाभारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा द्वारा जिले के केवटी प्रखण्ड के पीएम श्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच के मैदान में हर घर तिरंगा अभियान पर शुक्रवार को एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केवटी के माननीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो,दरभंगा के विभागीय कलाकारों द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित केवटी के माननीय विधायक डॉ.मुरारी मोहन झा ने अपने संबोधन में हर घर तिरंगा अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हर घर तिरंगा अभियान हमारे यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति को दर्शाता है। कार्यक्रम में उपस्थित भारत सरकार,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के उपनिदेशक सह कार्यालय प्रमुख लौकिक पारख ने तिरंगा के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम किसी भी जाति धर्म के क्यों न हो लेकिन तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है।

 

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हम सब में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के प्रति एक तरह का अलख जगाता है।कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानू कुमार झा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए हर घर तिरंगा अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान केवटी के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कुनाल कुमार,जिला शिक्षक संघ उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार झा,मैथिली टीवी कलाकार नवीन कुमार चौधरी, पीएम श्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच के वरीय शिक्षक डॉ. नमीश कुमार चौधरी, पिण्डारूच के समाजसेवी ज्ञानरंजन चौधरी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ.विनय कुमार झा विद्यालय के अपने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा अभियान पर आधारित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने नृत्य, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए,जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सही जवाब देने वाले बच्चों को मौके पर ही प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के विभागीय कलाकार तेज नारायण मांझी, मनीष कुमार खण्डेलवाल एवं डॉ.शिप्रा कुमारी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के नृत्य एवं गायन से उपस्थित लोग आनंदित हुए। कार्यक्रम के दौरान विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक कला मंच के टीम लीडर आलोक ठाकुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित लोगों का खुब मनोरंजन किया।

इस कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को प्री पब्लिसिटी के तौर पर इसी पीएम श्री +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच में विद्यालय के लगभग 50 बच्चों के बीच हर घर तिरंगा विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके प्रथम चार प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *