Featured

विश्वविद्यालय भौतिकी निभाग ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ,दरभंगा, द्वारा वर्कसाप का आयोजन माननीय कुलपति महोदय की अध्यक्षता में” द प्लेजर ऑफ़

विश्वविद्यालय भौतिकी निभाग ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ,दरभंगा, द्वारा वर्कसाप का आयोजन माननीय कुलपति महोदय की अध्यक्षता में” द प्लेजर ऑफ़

विजुअलाइजिंग फिजिक्स एंड अनलॉकिंग इनसाइट्स” विषय पर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पद्म श्री प्रो. एच सी वर्मा का उद्‌बोधन हुआ। कुलपति महोदय ने प्रो .

वर्मा की प्रसिद्ध किताव “कांसेप्ट ऑफ़ फिजिक्स” की चर्चा की और छात्र-छात्राओं को भौतिकी की समझ व अपने अन्दर विकसीत करने की सलाह दी। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो० वर्मा ने दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं में छुपे भौतिक विज्ञान के सिद्धांतो का बहुत सहज और सरल तरीके से छात्रों के बीच रखा। कुछ प्रयोगों के द्वारा भौतिकी के मूल सिद्धांतो की व्याख्या की गई।

छात्रों को उत्साह दोनों सत्रों में प्रारंभो से अन्त तक बना रहा। छात्र अपने वीच प्रो० वर्मा को पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। प्रो वर्मा के मेसहयोगी के रूप में अमित कुमार वाजपेई जी प्रो संतोष कुमार
उपस्थिति थे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ और पुनः आगत अतिथियों का स्वागत बिभागाध्यक्ष प्रो नौशाद आलम के द्वारा किया गया। विभाग के वरीय शिक्षक प्रो० अरूण कुमार सिंह और प्रो सुरेन्द्र कुमार भी पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रो वर्मा के व्याख्यानों में उपस्थिति रहे। मंच का संचालन डॉ. पूजा अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन डा. दीपक कुमार के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *