अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय,अरैला सामुदायिक भवन, हुसैनाबाद, हनुमान नगर प्रखंड, दरभंगा में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस अवसर पर “100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के समापन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा (DLSA) द्वारा सेंटर डायरेक्ट एनजीओ के सहयोग से आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की सचिव आरती कुमारी ने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान पर प्रकाश डाली।
*उन्होंने महिला सशक्तिकरण,लैंगिक समानता तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दी।
उन्होंने बाल विवाह निषेध से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताई कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत हानिकारक है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूक रहने और समाज में इसके विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान की।
कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया तथा जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय थाना प्रभारी दिव्य ज्योति,जिला समन्वयक रामविनय कुमार, ग्राम पंचायत के मुखिया लाल बाबू पासवान, सरपंच राम-लखन बैठा सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने तथा महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों,सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।
