Featured

केवटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु स्थल का जिलाधिकारी ने किए निरीक्षण

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज केवटी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण को लेकर चयनित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की उपस्थिति में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा स्थल की विधिवत मापी कराई गई तथा निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रस्तावित भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करायें,ताकि आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध हो सके।
*उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनने से प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सुगमता आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं एक ही परिसर में ससमय प्रभावी ढंग से प्राप्त होंगी*।
निरीक्षण के दौरान कैम्पस में स्थित जर्जर एवं अनुपयोगी पुराने भवन का भी अवलोकन किया गया*।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने भवन को नियमानुसार एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि नए भवन निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री चंद्रमोहन पासवान, अंचलाधिकारी श्री भास्कर मंडल, राजस्व अधिकारी श्री आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *