Featured

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
महिला एवं बाल विकास निगम दरभंगा जिला अंतर्गत महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आज राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन दरभंगा जिला स्थित +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल डरहार बहादुरपुर दरभंगा, में किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए ज़िला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह एवं जिला मिशन समन्वयक DHEW, दरभंगा श्री ऋषि कुमार ने बताया कि बालिकाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज के समग्र विकास की आधारशीला है। बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान कर ही एक सशक्त समाज और राष्ट्रीय का निर्माण किया जा सकता है। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार द्वारा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा विभिन्न विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर लैंगिक विशेषज्ञ गोविंद कुमार ने बाल विवाह के परिणाम स्वरूप होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानी पर विस्तार से बात की तथा इसे समाज से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
सभी प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली गई। उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकाओं द्वारा तत्पश्चात बच्चों को महिला सशक्तिकरण पर आधारित फ़िल्म दंगल का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना प्रबंधक की निगरानी में किया गया। कार्यक्रम में +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल डरहार बहादुरपुर दरभंगा के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं कर्मी तथा सभी छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *