Featured

जीविका दीदियों एवं कर्मियों को भूकम्प सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन द्वारा एसडीआरएफ और बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप यूनिसेफ जीपीएसवीएस के सहयोग से जिले में सभी स्तरों पर भूकंप से होने वाले खतरे और क्या करें,क्या न करें तथा भूकम्प के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार विषय पर प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल कराया जा रहा है।
यह कार्यक्रम एक अभियान की तरह 28 जनवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इसी कड़ी में आज किरतपुर प्रखंड के जीविका कर्मियों,दीदियों और केडर्स का प्रशिक्षण जीविका कार्यालय सभागार में बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप के जिला समन्वयक डॉ श्याम कुमार सिंह द्वारा संपन्न कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूकम्प की समझ,भूकम्प के दौरान झुको,ढको,पकड़ो का अभ्यास करने,गिरती हुई चीजों से सिर को बचाने, धैर्य बनाए रखने, घायलों और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने,आपात सहायता के लिए टॉल फ्री नम्बर 112 पर फोन करने के तरीके और प्राथमिक उपचार के बारे विस्तार से बताया गया और प्रतिभागियों द्वारा भी अभ्यास कराया गया।

इस प्रशिक्षण में बीपीएम कृष्णदेव जी, हेल्प डेस्क कंचन कुमारी, सीसी प्रदीप गुप्ता, आईआरपी बादशाह मंसूरी सहित कुल 47 कर्मियों और दीदियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *