Featured

इनर व्हील क्लब दरभंगा द्वारा डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष के आधिकारिक दौरे का सफल आयोजन

इनर व्हील क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती रश्मि गुप्ता के आधिकारिक क्लब भ्रमण के अवसर पर विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर मब्बी परिसर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात इनर व्हील पार्क में बच्चों के बीच मेरी किताब,बिस्किट, मिठाई एवं ऊनी टोपी का वितरण किया गया।

इसके उपरांत चेयरमैन महोदया का स्वागत हैप्पी स्कूल में बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स के माध्यम से किया गया। बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वॉटर बोर्ड का उद्घाटन किया गया तथा बच्चों के बीच 100 जूते – मोज़े और 150 केक का वितरण किया गया।
श्यामा माई मंदिर परिसर में क्लब अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में चेयरमैन महोदया द्वारा बॉटल बैंक का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित संग्रह एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इसके पश्चात फूलगाछी में आयोजित विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेधावी बच्ची को लैपटॉप तथा एक अन्य बच्ची को बेबी वॉकर भेंट किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिला ।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने मिथिला साड़ी एवं मिथिला पेंटिंग वाली साड़ियाँ पहनकर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य एवं यादगार बन गया।

कार्यक्रम के अंत में एक्जीक्यूटिव मीटिंग एवं जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती सुधा दारूका द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता, क्लब अध्यक्ष डॉ. उषा झा, सचिव डॉ. नीतू मेहता, ट्रेजर अंशु आर्य ,ISO स्वाति मित्तल, एडिटर अपूर्वा वर्मा सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

इसके पश्चात डॉ. सविता मिश्रा द्वारा अत्यंत मनोहारी मिथिला स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया।

जिसमें इनर व्हील क्लब दरभंगा की अध्यक्ष डॉ. उषा झा “अपने संबोधन में भविष्य में संयुक्त क्लब कार्यक्रमों (Joint Club Program) के अपने दूरदर्शी विज़न को साझा किया, जिसमें बिहार शरीफ, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न शहरों के इनर व्हील क्लबों के साथ संयुक्त गतिविधियाँ आयोजित किए जाने की योजना है।”समेत अन्य सदस्य, इस अवसर पर पटना क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा सिन्हा, सीजीआर श्रीमती राखी साहा (मोतिहारी), मोतिहारी क्लब की सचिव श्रीमती आबिदा तथा मधुबनी इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष, सचिव, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

पूरा कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में अत्यंत सुचारू रूप से संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इनर व्हील महिलाओं को ISO, एडिटर, ट्रेज़रर, सेक्रेटरी और अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों के माध्यम से सृजनात्मकता, वित्तीय समझ, प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है, जिससे वे सामाजिक रूप से सशक्त बनती हैं। इनर व्हील क्लब दरभंगा की अनुशासनबद्ध कार्यशैली, सेवा परियोजनाओं एवं सदस्यों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *