Featured

मकर संक्रांति महोत्सव आयोजन

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का शुभारंभ दरभंगा स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नजारत उप समाहर्ता श्री पवन कुमार, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार एवं जिला खेल संघ के सचिव श्री जितेंद्र सिंह के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर महोत्सव के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द, उल्लास एवं लोकसंस्कृति को सहेजने का प्रतीक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को लोक कला, परंपरा एवं युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया। पतंगबाजी के माध्यम से लोक परंपराओं का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों,लोक कला एवं पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से मकर संक्रांति के महत्व को रेखांकित किया गया।
आयोजन में प्रतिभागी बच्चे तथा गणमान्य नागरिक,कला प्रेमी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *