Featured

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा, 24 दिसम्बर, 2025 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला में “प्रशासन गाँव की ओर 2025” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा दिनांक 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य शासन एवं प्रशासन को आम नागरिकों के और अधिक निकट लाना है।

 

गौरतलब है कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन, सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, तथा वंचित पात्र को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा अब तक प्राप्त कई आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे की‌ सुपात्र नागरिकों को योजनाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े।

 

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, मनरेगा, आवास योजना, जाति/आय/निवास प्रमाण-पत्र, भूमि एवं राजस्व से संबंधित मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन, दरभंगा आम नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने पंचायत एवं प्रखंड में आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान का लाभ उठाएँ,अपनी समस्याएँ दर्ज कराएँ तथा सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त करें।

प्रशासन गाँव की ओर 2025” अभियान शासन एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करते हुए सुशासन,पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *