Featured

बिहार ब्लॉक के खरगापुर प्राथमिक विद्यालय में चोरी:प्रतापगढ़ में दो गैस सिलेंडर, अनाज और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब।

बिहार ब्लॉक के खरगापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। चोर विद्यालय से दो गैस सिलेंडर, दो बोरी गेहूं-चावल और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तारा देवी को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया।

खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पांडेय ने प्रधानाध्यापिका तारा देवी को बाघराय थाने में इस संबंध में तहरीर देने का निर्देश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *