Featured

सारण में दर्दनाक हादसा, घर के पास काम कर रहे युवक को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूतिहार गांव निवासी गणेश सहनी का पुत्र जितेंद्र सहनी(35) अपने घर के समीप लगे विधुत पोल के समीप काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली का करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *