Featured

बिहार चुनाव: कांग्रेस के 255 नेता पटना में करेंगे मंथन, वर्किंग कमेटी इन मुद्दों पर करेगी चर्चा।

कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि इस बैठक का मतलब यह है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में बिहार की बात तो करेगी हीं साथ ही साथ बिहार में भारत की भी बात होगी। बिहार और भारत की आज सबसे अहम मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ता हुआ क्राइम, ट्रंप के सामने कभी सीजफायर तो कभी सरेंडर, महिलाओं पर अत्याचार।

बिहार चुनाव: कांग्रेस के 255 नेता पटना में करेंगे मंथन, वर्किंग कमेटी इन मुद्दों पर करेगी चर्चा
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सियासी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच 24 सितंबर को कांग्रेस की एक बड़ी बैठक राजधानी पटना में आयोजित होने वाली है।

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में बिहार से भारत के मुद्दों की बात होगी। 24 सितंबर को पटना में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की विस्तारित बैठक ऐतिहासिक होगी। इसमें लगभग 225 कांग्रेस नेता शामिल होंगे।सोमवार को वे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि समय पर महागठबंधन के दलों के बीच सीटों का बंटवारा अच्छे से हो जाएगा।

कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि इस बैठक का मतलब यह है कि कांग्रेस पार्टी बिहार में बिहार की बात तो करेगी हीं साथ ही साथ बिहार में भारत की भी बात होगी। बिहार और भारत की आज सबसे अहम मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ता हुआ क्राइम, ट्रंप के सामने कभी सीजफायर तो कभी सरेंडर, महिलाओं पर अत्याचार। कांग्रेस वर्किंग कमेटी पटना में इन मुद्दों पर गहराई से विचार करने वाली है।

कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने आगे कहा कि इन सभी समस्याओं का हल ग्यारह साल के बाद भी मोदी सरकार ने ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

 

जनता को यह समझना जरूरी है कि ऐसा क्यों है? कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘मोदी जी और अमित शाह वोट चोरी करते हैं, चुनाव चोरी करते हैं और इसीलिए वो जनता का काम नहीं करते हैं। बेरोजगारी और महंगाई से जनता त्रस्त है लेकिन मोदी सरकार को इसलिए फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें लगता है कि वोट चोरी कर सरकार बना लेंगे। बिहार में गुंडाराज बीजेपी की पुलिस और प्रशासन की नाकामी की वजह से बढ़ रहा है।

पटना के सदाकत आश्रम में होने वाली इस बैठक CWC की यह बैठक काफी अहम है। सदाकत आश्रम ऐतिहासिक जगह है और इसकी भूमिका जंग-ए-आजादी में भी थी।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से बिहार की सरकार और देश की सरकार दोनों ने मिलकर जनता के हर वर्ग को परेशान करने का काम किया है। अगर हमें इनके लूटतंत्र से बाहर निकलना है, तो साथ मिलकर काम करना होगा। इसलिए आज बिहार के बच्चे-बच्चे के मुंह पर एक ही नारा है- ‘वोट चोर, गद्दी छोड़।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि सदाकत आश्रम में होने वाली CWC की बैठक में देश के तमाम जरूरी मुद्दों से जुड़े रिजोल्यूशन लिए जाएंगे। हम सभी इसी कोशिश में हैं कि कैसे बिहार की जनता को राहत दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *