Featured

सहरसा के नौहट्टा में महेश्वर झा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 4 अभियुक्तों को पकड़ा, चार अन्य की तलाश जारी।

गिरफ्तार कर थाने आरोपी को थाने ले जाती पुलिस। सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के गोरपाड़ा वार्ड नंबर एक में मंगलवार देर शाम महेश्वर झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद अभियुक्तों में से चार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। नौहट्टा थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि महेश्वर झा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे और मंगलवार को अकेले अपने घर आए थे।

 

उनके बेटे आलोक कुमार ने इस संबंध में एक आवेदन दिया है, जिसका कांड संख्या 179/25 है। आवेदन में आठ लोगों को नामजद किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामेश्वर झा, चंद्रभूषण झा और उमेश झा (तीनों पिता कमलेश्वर झा) तथा सुनील कुमार झा (पिता रामेश्वर झा) शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी चार अभियुक्तों की तलाश कर रही है, जिनमें मुख्य अभियुक्त भी शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *