Featured

समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:सामान लाने के लिए जा रहे थे, लोडेड पिकअप ने रौंदा।

समस्तीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही मुंबई से घर लौटे थे। मृतक की पहचान राजदेव राय उर्फ पाचू राय के पुत्र अजय कुमार राय(40) के तौर पर हुई है। घटना हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव के पास की है।

मृतक के ममेरे भाई मंजय कुमार यादव ने बताया कि भैया मुंबई के एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। छुट्‌टी पर घर आए थे। तीन दिन बाद लौटने वाले थे। गुरुवार शाम सामान लाने के लिए बाइक से बनवीरा होते हुए मुख्य सड़क पर आ रहे थे। इस दौरान पीछे से पार्सल लोडेड पिकअप ने रौंद दिया।

जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भैया को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *