Featured

समस्तीपुर में डांस टीचर का मिला शव:मां बोली- मोहल्ले के लड़कों ने मार कर फेंक दिया; शरीर पर जख्म के मिले निशान।

समस्तीपुर में डांस क्लास के टीचर का शव मिला है। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप है। इनका कहना है कि शरीर पर जख्म है और हाथ भी कटा हुआ है। मोहल्ले के युवक पर मर्डर का आरोप है।

मृतक युवक शहर से सटे मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास डांस क्लास चलाते थे। मृतक युवक की पहचान शहर के घोसलेन मोहल्ला निवासी उमेश पाल के बेटे दिलीप कुमार (27) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पर मथुरापुर थाने की पुलिस ने युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। घटना की सूचना पर पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की मां और चाचा ने इसे साजिश के तहत हत्या का मामला बताया है। ‌

घटना के संबंध में मां गायत्री देवी का कहना है कि उसका बेटा घोस लेन मोहल्ला में डांस क्लास चलाता था। मोहल्ले के 2 लड़कों ने इसे मार कर फेंक दिया है। हो सकता है कि इनका कभी झगड़ा हुआ था। सदर अस्पताल में मैंने आज बेटे की लाश देखी है।

कुछ दिनों से डांस क्लास बंद था

कुछ दिनों से डांस क्लास बंद था। दिन के 10:30 बजे तक वह घर पर ही था। इसी दौरान करीब 3 बजे पुलिस ने सूचना दी कि दिलीप का शव रामनगर के पास मिला है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। परिवार के लोग जब सदर अस्पताल पहुंचे तो वह दिलीप का ही शव था।

सदर अस्पताल में जुटे परिजन।

मां का आरोप है कि रामनगर मोहल्ला के ही कुछ युवक ने उसे साजिश के तहत मारा है। उसके शरीर पर कई जगह पर जख्म का निशान है। गर्दन और हाथ में भी कटा हुआ है, जिसे मारपीट की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। चाचा ने भी इसे साजिश के तहत हत्या का मामला बताया है।

मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहाना है कि यह पैदल जा रहा था। अचानक सड़क पर गिर पड़ा है, काफी देर तक छटपटा रहा था। लेकिन किसी ने इसे पानी नहीं पिलाया। बाद में जब पुलिस को सूचना मिली तो उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां इसकी मौत हो गई परिवार वालों के आरोप में वैसे कोई दम नहीं है। अगर आवेदन देंगे, तो जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *