Wednesday, September 30, 2026
Latest:
Featured

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने आज पश्चिम चंपारण के लौरिया में कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी का स्वागत किया। सैकड़ों समर्थक और दर्जनों गाड़ियों का काफिला स्वागत समारोह में शामिल हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारों और फूल-मालाओं से नेता का अभिनंदन किया।

लौरिया में आयोजित कार्यक्रम में मंजूबाला पाठक ने महिला कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी हैं। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत में एकत्र हुए।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी का स्वागत करती बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक।

‘जमीनी और संघर्षशील नेत्रियों की जरूरत’

सुशील कुमार पासी ने मंजूबाला पाठक को कांग्रेस का भविष्य बताते हुए कहा कि पार्टी को ऐसी जमीनी और संघर्षशील नेत्रियों की जरूरत है। उन्होंने संविधान बचाओ, नारी न्याय और पलायन रोको-नौकरी दो जैसे जन आंदोलनों को संगठन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

दोहराया कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

प्रभारी सचिव ने बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने महिला कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। यह कार्यक्रम पश्चिम चंपारण में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में आगामी संगठनात्मक योजनाओं पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *