Featured

सहरसा में बिजली बिल के बकायादारों पर कार्रवाई:2275 कनेक्शन काटे गए, 51 लोगों पर 17 लाख का लगा जुर्माना।

सहरसा में बिजली विभाग ने राजस्व वसूली के लिए कार्रवाई की है। विभाग ने मार्च महीने में अब तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 2275 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। साथ ही 51 लोगों पर करीब 17 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि प्रशाखा के सभी बकायादार उपभोक्ताओं के घर जाकर बिल जारी किए जा रहे हैं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना की ओर से सभी पंचायतों में आरआरएफ टीमें तैनात की गई हैं। प्रमंडल स्तर से भी विशेष टीमें गांव-गांव भेजी जा रही हैं।

मीटर रीडरों को दिया निर्देश

विभाग ने मीटर रीडरों को निर्देश दिया है कि वे शत-प्रतिशत मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिल जारी करें। बिना बिजली कनेक्शन के चोरी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उपभोक्ता अपने बिजली बिल में सुधार के लिए नजदीकी प्रशाखा या अवर प्रमंडल कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। विभाग एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का समाधान करने का प्रयास करेगा।

कंपनी का लक्ष्य है कि बिल वसूली से नुकसान कम किया जाए, जिससे लोगों को बिजली बिल भुगतान में परेशानी नहीं हो। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *