Featured

दरभंगा : तीन साल तक शादी का झांसा… फिर धोखा; युवती को अंधेरे में रख युवक करता रहा दुष्कर्म, अब गिरफ्तार 

महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी संतोष मुखिया ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

दरभंगा के महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने और फिर शादी से मुकरने के आरोपी संतोष कुमार मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला सोनकी थानाक्षेत्र से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने प्रेम संबंध के दौरान शारीरिक शोषण और शादी से इनकार की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

तीन साल तक प्रेम का झांसा, फिर धोखा पीड़िता ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार मुखिया ने शादी का वादा कर उससे तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। हर बार शादी की बात पर वह समय बढ़ाने का बहाना करता रहा। अचानक उसने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे युवती को गहरा आघात पहुंचा। विज्ञापन प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार इसके बाद युवती ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 133/24 दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

वहीं, महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी संतोष मुखिया ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *