Featured

समस्तीपुर: सिख समुदाय के लोगों ने निकाली झांकी:समस्तीपुर में प्रकाश उत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन, लंगर का आयोजन

समस्तीपुर में गुरुवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब से सिख समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन का आयोजन किया। यह आयोजन सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर किया गया। जो गुरुद्वारा साहिब से निकलकर नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।

गुरुद्वारा साहिब पहुंचने के बाद भाई सुरजीत सिंह, हर दमन सिंह ने शब्द कीर्तन से सारी संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु का लंगर की सेवा भी की गई। इससे पूर्व बुधवार रात्रि गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का आरंभ भी किया गया। जिसमें पटना साहिब से आए हुए ग्रंथि शामिल हुए।

नगर कीर्तन के दौरान सिख समुदाय के लोग।
विशाल गुरु के लंगर का आयोजन

प्रबंधक कमेटी ने बताया कि 15 नवंबर को विशाल गुरु के लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। नगर कीर्तन के दौरान कलाकार तारा सिंह, रौकी सिंह, परमजीत सिंह के नगर कीर्तन के दौरान अपनी बोल से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगर कीर्तन के दौरानबोले सो निहाल, सत श्री अकाल, जे तू बेलिया, वाहे गुरु जी बोलो प्रभात फेरी आइयाजैसे शब्दों से शहर गूंज उठा।

इस मौके पर सचिव हरजीत सिंह, प्रेसिडेंट पापींदर सिंहधर्मेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजेंदर सिंह, अनमोल सिंह, सेंकी सिंह, परमजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी धर्मालंबियों की मदद में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *