Featured

रालोजद का राजगीर शिविर बिहार के राजनीति का दिशा व दशा तय करेगा : लक्ष्मी पासवान।

दरभंगा: राष्ट्रीय लोक जनता दल जिला इकाई की बैठक मंगलवार को जिला संयोजक राजीव कुशवाहा की अध्यक्षता में एकमी स्थित मो सफदर इमाम साहेब के आवास पर हुई।बैठक में आगामी 28,29 और 30 अप्रैल को पार्टी द्वारा आयोजित राजगीर में शिविर को सफल बनाने पर चर्चा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा आयोजित शिविर बिहार के राजनीति का दिशा व दशा तय करेगा।बिहार एवं बिहारियों के मान सम्मान की रक्षा सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा ही कर सकते हैं।वे हमेशा से ही आम जनता के मान सम्मान एवं बिहार के चौमुखी विकास के लिए संघर्षरत रहे हैं उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज समाप्त हो चुकी है। हर ऑफिस में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर जगह ऑफिसर का बोलबाला है।बैठक को संबोधित करते हुए मो सफदर इमाम साहेब वर्तमान सरकार में किसी भी दल के राजनीतिक कार्यकर्ता का कोई महत्व नहीं है। ऐसे में उनके जैसे हजारों राजनीतिक कार्यकर्ता उपेंद्र कुशवाहा के हर कदम का स्वागत करते हैं। जिला संयोजक राजीव कुशवाहा ने कहा कि श्री कुशवाहा द्वारा बनाई गई नई पार्टी ही बिहार का उद्धार करने में सफल होगी।आज बिहार जिस दौर से गुजर रहा है ऐसे में बिहार वासी को नए विकल्प के रूप में श्री कुशवाहा सबसे योग्य साबित होंगे।संबोधित करते हुए राकेश वर्मा ने कहा कि जदयू ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके इस कदम का स्वागत करते हुए राजगीर की शिविर में भाग लेंगे। बिहार सरकार जिस दौर से गुजर रही है इसमें पार्टी कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनता को भी बेहतर विकल्प का इंतजार है।

बैठक को संगठन प्रभारी विनोद चौधरी निषाद,राकेश वर्मा,मो सफदर इमाम साहब,विजय महतो,लक्ष्मी पासवान,अनिल यादव,यदुवीर कुशवाहा,राजीव कुशवाहा,अमीरुल हक,रविंद्र महतो,नवीन कुमार सिंह,सुरेंद्र यादव,राजीव कुमार राय,संटू झा,महेंद्र पोद्दार,यदुवंश कुमार,राजेश कुमार रोशन,प्रवीण पासवान,राजन कुमार पासवान,राजेश पासवान,विनोद यादव,विपिन कुमार पासवान,चन्दन राय,मंजू देवी,प्रीति कुमारी रंजना,सुजीत कुमार,रामशंकर सिंह,कपिल शर्मा, अरुण झा आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *