Featured

मधुबनी : नाली के पाने बहाने को लेकर पिलर में बांधकर पीटा:दो जख्मी, पीड़ित ने पत्नी से भी मारपीट का लगाया आरोप…8 लोगों पर FIR दर्ज

मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के करहारा गांव में नाले की पानी बहाने और को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें गांव के दबंगों ने एक पक्ष के कमलेश कुमार के हाथ और पैर को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित की पहचान उक्त गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। उसने अपने साथ हुए मारपीट को लेकर करहारा थाने में आवेदन देते हुए बताया कि पानी बहाने और कचरा फेंकने से मना करने पर सात से आठ लोगों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की है।

उसने बताया की उन लोगों जान से मारने का भी प्रयास किया है। वहीं बचाने आई मेरी पत्नी को भी उनलोगों मेरी पत्नी से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और उससे निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया। जख्मी हाेने पर सभी को प्राथमिक सत्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *