गोली लगते ही जमीन पर गिरा भानु :भानु कुमार सिंह को सीने में एक गोली लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और वहां भगदड़ मच गई. आसपास के लोगों की मदद से भानु कुमार सिंह को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पेशेवर अपराधी ने वारदात को दिया अंजाम :परिजनों का कहना है कि आये दिन महाराजगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी कि घटना हमेशा घटित होती है. मुख्य बाजार पर इस तरह कि घटना से छात्रों में दहशत कायम है. परिजनों के अनुसार जिन लड़कों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है वह पेशेवर अपराधी बताई जा रहे हैं, हालांकि यह पुलिस या जांच का मामला है.