Tuesday, April 21, 2026
Homeप्रादेशिक घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े दारोगा, फिर शर्मसार हुई नवादा पुलिस।

 घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े दारोगा, फिर शर्मसार हुई नवादा पुलिस।

- Advertisement -

बताया जाता है कि शिकायतकर्ता हीरा साव की दुकान के सामने की जमीन पर अतिक्रमण किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया था। उस अतिक्रमण को हटाने के लिए हीरा साव ने पुलिस से संपर्क किया गया था। इसके बाद आरोपित दारोगा ने 21 हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत हीरा साव ने निगरानी से किया था। शिकायत का सत्यापन के बाद डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। हीरा गारमेंट्स नामक दुकान में रुपए लेते आरोपित दरोगा को निगरानी टीम ने पकड़ लिया।

- Advertisement -

निगरानी टीम की इस कार्रवाई से नवादा पुलिस को एक बार फिर से शर्मसार होना पड़ा है। कुछ माह पहले ही नवादा टाउन थाना के एक सब इंस्पेक्टर लाल बाबू यादव एक लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े थे। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों के ऑडियो-वीडियो आम पब्लिक से रिश्वत लेने के मामले में वायरल हुआ था। गिरफ्तार दारोगा को निगरानी की टीम पटना ले गई है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि गिरफ्तार दारोगा को हाल ही में एएसआई से एसआई में प्रमोशन हुआ था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular