Featured

कई मामलों की हुई सुनवाई

बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3: *सबका सम्मान – जीवन. आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार एवं अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना हैl

आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखें जिसको गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से लगभग आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,उद्योग विभाग से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *