Featured

छठ महापर्व को लेकर छात्र-छात्राओं का भव्य कार्यक्रम:भगवान राम की बुराई पर अच्छाई की जीत की झांकी भी दिखाई, लोकगीत से मन मोहा।

भगवान राम की बुराई पर अच्छाई की जीत की झांकी भी दिखाई, लोकगीत से मन मोहा।

कार्यक्रम में शामिल स्टूडेंट्स।
आगामी छठ महापर्व को लेकर हर ओर छटा बिखेरने लगी है। इसको लेकर सरकारी एवं निजी स्कूलों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज बीआरडीएवी स्कूल में दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राम कथा का जीवंत चित्रण कर बुराई पर अच्छाई की जीत की मनमोहक झांकी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। जिसमें नृत्य, गीत, नाटक एवं लोकगीत की मनमोहक झलकियां दिखी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, लक्ष्मी-गणेश की आराधना एवं वंदना के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने दीपावली की उजास और छठ पर्व की आस्था को मंच पर जीवंत कर दिया। छठ महापर्व की तरह पारंपरिक तरीके से दंड प्रणाम, डाला लेकर घाट तक जाने की प्रक्रिया किया।

इसके बाद अस्थाई तालाब में अर्ध्य दिया। जिससे विद्यालय प्रांगण उत्सवमय वातावरण से भर उठा। प्राचार्य-सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी कमल किशोर सिन्हा ने छात्र-छात्राओं के अभिनय और उत्साह की सराहना की।

प्राचार्य ने कहा कि दीपावली एवं छठ पूजा प्रेम, स्वच्छता और लक्ष्य की प्राप्ति के प्रति सजग बनाती है। इस प्रकार का सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को सुदृढ़ करते हैं। इस दौरान छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें छात्र प्रमुख, छात्रा प्रमुख, शैक्षणिक प्रमुख, खेल प्रमुख, सांस्कृतिक एवं अनुशासन प्रमुख बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *