Featured

दरभंगा में पुल निर्माण काम शुरू:10 गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा, 23 साल बाद जर्जर हो गया था पुल।

निर्माण काम शुरू हो गया है। निर्माण काम शुरू हो गया है। दरभंगा में बागमती नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल के समानांतर नया पुल निर्माण काम एक बार फिर शुरू हो गया है। महीनों से ये काम ठप पड़ा था। इसको लेकर ग्रामीणों के आक्रोश और मीडिया की रिपोर्टिंग के बाद ठेकेदार ने निर्माण काम दोबारा शुरू कर दिया है।

 

 

गांव के कन्हैया चौधरी ने बताया, “खबर का असर हुआ और बंद पड़ा निर्माण काम फिर से शुरू हो गया। अब बड़ी संख्या में मजदूर काम में लगे हैं। यह पुल 10 गांवों की लाइफलाइन है और 40 से 50 हजार की आबादी का मुख्य रास्ता है।” 23 साल बाद जर्जर हो गया था पुल 2002 में बना यह पुल 23 साल बाद जर्जर हो गया था। पुल की हालत इतनी खराब थी कि प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर भारी गाड़ी का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया था। अब केवल बाइक, ऑटो और हल्के चारपहिया वाहन ही गुजर पा रहे थे। पुल निर्माण काम में लगे मजदूर।

 

पुल निर्माण काम में लगे मजदूर। ई-रिक्शा चालक रामबचन ने कहा था कि रोज इस पुल से गुजरना खतरनाक हो गया था। “स्कूल बसें अब गांव तक नहीं आती थीं, बच्चों को 3 किलोमीटर घूमकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता था। नया पुल ही अब उम्मीद है।” “बारिश और बाढ़ में हालात और खतरनाक स्थानीय निवासी दीपक कुमार गिरी ने कहा कि आए दिन ई-रिक्शा और छोटी गाड़ियां पलट जाती थीं। “बारिश और बाढ़ में हालात और खतरनाक हो जाते। प्रशासन ने सिर्फ बैरिकेडिंग की थी, लेकिन नया पुल महीनों से अधूरा पड़ा था।” निर्माण काम तेजी से होते हुए।

 

 

निर्माण काम तेजी से होते हुए। ग्रामीणों ने ठेकेदार के काम छोड़कर चले जाने पर नाराजगी जताई थी। अब काम शुरू होने से उनमें राहत और खुशी का माहौल है। ग्रामीण भरत के अनुसार, यह पुल लहेरियासराय से रामपट्टी, सिनुआरा, अंबाडीह, मुसहरी और थलवाड़ा सहित 25-30 गांवों को जोड़ता है। “नया पुल बनने से लाखों लोगों को बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी।” ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस बार निर्माण काम बीच में न रुके और शीघ्र ही नया पुल बनकर तैयार हो, ताकि आवाजाही की समस्या खत्म हो और हजारों लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *