Monday, April 27, 2026
Homeकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री का दरभंगा दौरा:कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 50...

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का दरभंगा दौरा:कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 50 साल पहले लोकतंत्र कुचला।

- Advertisement -

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को दरभंगा जिला के घनश्यामपुर में कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। रनपरती मैदान पाली में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या की।

राय ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक आपातकाल के लिए माफी नहीं मांगी। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय एक साधारण कार्यकर्ता थे। मोदी ने आपातकाल का विरोध किया और लोगों को जागरूक किया।

मंत्री ने कांग्रेस पर सेना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर होता है, तब कांग्रेस सेना पर सवाल उठाती है। राय ने इसे देशद्रोह करार दिया।

- Advertisement -

उन्होंने राजद पर भी निशाना साधा। कहा कि जिस कांग्रेस ने जयप्रकाश नारायण को जेल में डाला, आज लालू यादव और तेजस्वी यादव उसी के साथ हैं। राय ने चेतावनी दी कि राजद को मौका मिला तो बिहार में फिर गुंडाराज और जंगलराज जैसे हालात बनेंगे।

- Advertisement -

कार्यक्रम में दरभंगा सांसद गौपाल जी ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण, मंत्री हरि सहनी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण से हुई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular