Monday, April 20, 2026
Homeविपक्षी एकता के लिए अब ओडिशा जाएंगे नीतीश, सम्राट ने कहा -...

विपक्षी एकता के लिए अब ओडिशा जाएंगे नीतीश, सम्राट ने कहा – चाय नाश्ता कर आ जाएंगे वापस।

- Advertisement -

बता दें कि, भाजपा के साथ लम्बे समय तक सत्ता में रहने वाले नितीश इस समय भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के अभियान में जुटे हुए हैं। इसे लेकर ही नितीश बिहार के बाहर अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं। 9 मई को ओडिशा जाने का उनका कार्यक्रम तय हो गया है। उससे पहले भाजपा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार की यात्रा के पीछे बिहार के विकास का कोई उद्देश्य नहीं है। वे सिर्फ चाय नाश्ता करने के लिए दूसरे राज्यों में नेताओं के पास जा रहे हैं। ओडिशा जाने के पीछे भी उनका यही इरादा है। सम्राट ने कहा कि, नीतीश कुमार सीएम नवीन पटनायक से मिलेंगे और चाय नाश्ता करके वापस लौट आएंगे, क्योंकि कुछ होने वाला नहीं है।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार की जनता का दुर्भाग्य है कि सीएम के पास इतनी फुर्सत है। राज्य के विकास के लिए कार्य नहीं हो रहा है और सीएम प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख कर इस राज्य से उस राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्हें इतनी फुर्सत है कि चाय पीने के लिए ही बिहार से बाहर चले जाते हैं। नवीन पटनायक से मुलाकात पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इससे कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। देश की जनता 2024 के लिए अपना मन बना चुकी है। नीतीश कुमार अपनी कोशिश जारी रखें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular