Homeबेगूसराय : सांड ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को...Featuredबेगूसराय : सांड ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को किया घायलBy Darbhanga OfficeFebruary 12, 20250246ShareFacebookTwitterPinterestWhatsApp - Advertisement - बिहार के बेगूसराय में एक पागल सांड ने खूब उत्पात मचाया. इस पागल सांड के हमले से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया और लोग डरकर अपने घरों में दुबक गए. मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात पंचायत के हरिचक गांव का है. बताया जा रहा है कि एक पागल सांड गांव में घुस आया. इस दौरान उसने गांव में खूब उत्पात मचाया. पागल सांड ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को खदेड़ कर घायल कर दिया।इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वनरक्षी दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सांड को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. घंटों की मशक्कत के बाद सांड काबू में आया. सांड को पकड़ने के ऑपरेशन के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. सांड को पकड़कर गांव से बाहर ले जाया गया तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया|- Advertisement - ShareFacebookTwitterPinterestWhatsApp Previous articleसहरसा : मां विषहरा मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद:सहरसा में दानपेटी तोड़कर घटना को दिया अंजाम, पुलिस कर रही जांचNext articleबिहार : महाकुंभ में नहाकर शराब पीते हुए लौटा अफसर, बिहार में धरने वाला सिपाही ही हुआ गिरफ्तार,Darbhanga OfficeRELATED ARTICLES Featuredशहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण April 9, 2026 Featuredडीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यों की की समीक्षा, नामांकन व गुणवत्ता सुधार लाने का दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश April 9, 2026 Featuredदरभंगा में हैंडबॉल चयन ट्रायल सम्पन्न, एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हेतु खिलाड़ियों का चयन April 9, 2026 Most Popularशहरी गैस वितरण परियोजना अंतर्गत डीआरएस, डीसीयू एवं सीएनजी स्टेशन निर्माण के लिए चयनित स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण April 9, 2026 डीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यों की की समीक्षा, नामांकन व गुणवत्ता सुधार लाने का दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश April 9, 2026 दरभंगा में हैंडबॉल चयन ट्रायल सम्पन्न, एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र हेतु खिलाड़ियों का चयन April 9, 2026 09 मई को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत April 9, 2026 Load more