Monday, July 6, 2026
Homeसमस्तीपुर : थानेश्वर स्थान मंदिर में 15 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक:सावन...

समस्तीपुर : थानेश्वर स्थान मंदिर में 15 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक:सावन की तीसरी सोमवारी पर विद्यापति धाम में 1KM तक लगी लंबी लाइन

- Advertisement -

विद्यापति धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
समस्तीपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर थानेश्वर स्थान मंदिर के अलावा विद्यापतिधाम और खुदनेश्वर स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लोगों की सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सुबह मंदिर में महादेव के श्रृंगार के साथ ही जलाभिषेक शुरू हो गया। शिवालयों में हर-हर महादेव, बोल-बम के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

- Advertisement -

शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह 5 बजे से महादेव का मुख्य पांडा ने श्रृंगार किया। सुबह की आरती के साथ ही जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह से ही महिला पुरुष और युवाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भीड़ नियंत्रण के लिए नगर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही चोरों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी को जगह-जगह पर तैनात किया गया है। सुबह श्रृंगार व आरती के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक।
भीड़ कम हो इसके लिए मंदिर के गर्भ गृह में महिलाओं और पुरुष को अलग-अलग प्रवेश और निकास के लिए रास्ता बनाया गया है। सुबह करीब 7 बजे ही 10 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक कर लिया था। वहीं, नगर थाना से आगे करीब 500 मीटर तक जलाभिषेक के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी।

- Advertisement -

इस मंदिर में तीसरी सोमवारी पर करीब 25 हजार से अधिक लोगों के जलाभिषेक करने की संभावना जताई जा रही है। लोगों की जुट रही भीड़ को देखते हुए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाई गई है। विद्यापति धाम मंदिर में भी सुबह 5 बजे महादेव के श्रृंगार के साथ ही जलाभिषेक शुरू हुआ। गंगा तट पर विद्यापति नगर स्थित इस मंदिर का पुराना इतिहास रहा है। इस मंदिर को विद्यापति कल से लोग जोड़कर देखते हैं। यहां महादेव उगना के रूप में विराजमान है। यहां जलाभिषेक करने के लिए समस्तीपुर के अलावा दूसरे जिले से भी कांवर लेकर लोग पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी के पंडितों का कहना है कि तीसरी सोमवारी पर यहां करीब 1 लाख से अधिक लोगों के जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई गई है।

- Advertisement -

सुबह करीब 7 बजे तक 15000 से अधिक लोगों ने जलाभिषेक कर लिया था। वहीं करीब 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई है। कांवरियों की जुट रही भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन द्वारा यहां करीब 200 से अधिक महिला-पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कांवरिया पथ पर भी पुलिस की पेट्रोलिंग लगाई गई है, ताकि आने जाने वाले कांवरिया को परेशानी ना हो।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular