Featured

छपरा : नगर निगम के 819 दुकानों से एजेंसी वसूलेगी टैक्स:छपरा में निगम के कर्मी पहले करते थे वसूली, अब बदलाव की तैयारी 

छपरा नगर निगम। छपरा नगर निगम। छपरा में नगर निगम के अधीन दुकानों के टैक्स की वसूली अब टैक्स कलेक्शन एजेंसी करेगी। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। नगर निगम क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर बने 819 दुकान का आवंटन हो चुका है। इसके टैक्स की वसूली नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से किया जाता था, लेकिन अब प्राइवेट एजेंसी समय-समय पर टैक्स कलेक्शन करेंगे। हालांकि इससे पहले नगर निगम के कर्मचारी टैक्स वसूला करते थे। इसको लेकर कई बार शिकायतें मिली थी। इसके साथ ही टैक्स की राशि में भी गोलमटोल किए जाने की बात सामने आई थी। प्राइवेट एजेंसी की ओर से टैक्स कलेक्शन किये जाने से समय पर टैक्स का वसूली हो सकेगा। एजेंसी दुकानदारों से मासिक किराया तो वसूलेगी ही साथ ही स्वच्छता, पेयजल, ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य जरूरी टैक्स भी वसूल करेगी। महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए निगम के स्वामित्व वाले 819 दुकानों को इस दायरे में लाया गया है। ताकि समय पर टैक्स की वसूली की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *