Featured

छपरा : छपरा में स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालंदा जिला का निवासी था। पिछले कई सालों से छपरा में स्टेशन मैनेजर के पद पर पदस्थापित था।

वहीं एक महीने से चैनवा में उनकी तैनाती की गई थी। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव नालंदा भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *